फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   UG exams on head, only 70 percent syllabus completed

यूजी परीक्षाएं सिर पर, 70 फीसदी पाठ्यक्रम ही हुआ पूरा

Thu, 24 Mar 2022 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश विवि शिमला की ओर से प्रस्तावित स्नातक परीक्षाओं को दो सप्ताह से भी कम समय रहा है, लेकिन राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर अभी तक महज 70 फीसदी पाठ्यक्रम ही पूरा कर पाया है। प्रदेशभर के कालेजों में सात अप्रैल से यूजी की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसके लिए हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय ने डेटशीट पहले ही जारी कर दी है। इस वर्ष हमीरपुर महाविद्यालय में विभिन्न संकायों से करीब 4550 विद्यार्थी स्नातक की परीक्षाएं देंगे। कोरोना संक्रमण के दौरान ऑनलाइन कक्षाओं में विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पाया था। अभी हाल ही में फरवरी माह में प्रदेशभर के कॉलेज खुले थे।
विज्ञापन

मार्च माह के अंत तक कुछ एक विषयों का पाठ्यक्रम केवल 70 फीसदी ही पूरा हो पाया है और रिवीजन भी नहीं हुआ है। अब परीक्षाओं को दो सप्ताह से भी कम समय बचा है। इस बीच विद्यार्थियों को परीक्षाओं की चिंता सता रही है। कॉलेज के अधिकतर विद्यार्थी लगातार परीक्षाएं न करवाने की मांग कर रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि परीक्षाएं मई माह से शुरू की जाएं ताकि पाठ्यक्रम को पूरा करने व रिवीजन करने में समय मिल सके। इस संदर्भ में कॉलेज प्रधानाचार्य अंजू बत्ता सहगल का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों की परीक्षाएं लेने की पूरी तैयारी कर ली है। सात अप्रैल से तीन मई तक स्नातक की परीक्षाएं सुचारु रूप से चलेंगी। वहीं, कॉलेज परिसर में कोरोना नियमों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। स्थिति पहले से सामान्य हो रही है। विद्यार्थियों से धीरे-धीरे सभी गतिविधियां करवाई जा रही है। 70 फीसदी सिलेबस ही पूरा होने पर प्रधानाचार्य ने कहा कि अब विद्यार्थी सेल्फ स्टडी से खुद भी इसे पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed