फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two women of Galore died of corona within 13 hours

13 घंटों के भीतर गलोड़ की दो महिलाओं की कोरोना से मौत

Thu, 22 Apr 2021 07:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
Two women of Galore died of corona within 13 hours
गुर्याह निवासी कोरोना संक्रमित महिला का पैतृक श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : Hamirpur-HP
गलोड़ (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत गलोड़ खास के दो गांवों में 13 घंटों के भीतर कोविड-19 से दो महिलाओं की मौत हो गई। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गांववासी मृत शरीर के पास जाने से कतरा रहे हैं। ऐसे में उनका अंतिम संस्कार करना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। ग्राम पंचायत गलोड़ खास के गांव गुर्याह में बुधवार रात्रि 11 बजे 60 वर्षीय महिला की अचानक मौत हो गई। महिला का बेटा कुछ दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटा था और उसने कोरोना टेस्ट नहीं करवाया। रात को जैसे ही उसकी माता का देहांत हो गया तो गांववासी भयभीत हो गए। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। वीरवार को उनके सैंपल लिए गए तो महिला व उसका बेटा पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन

कोविड-19 की वजह से मौत हो जाने पर मृतक का अंतिम संस्कार करना मुश्किल बना हुआ है। अभी तक पहली समस्या का हल हुआ नहीं था कि दूसरी ओर इसी पंचायत के गांव बुधवीं में 50 वर्षीय महिला का भी देहांत हो गया। उर्मिला देवी तीन दिन से बीमार थी और निजी तौर पर इलाज करवा रह थी। वीरवार दोपहर एक बजे उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो उन्हें गलोड़ अस्पताल लाया गया। वहां के चिकित्सक डॉ. मोहित ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत गई थी। जब महिला का कोरोना सैंपल लिया तो वह पॉजिटिव निकली।
विज्ञापन

क्षेत्र में अचानक दो मौतें हो जाने से भय का माहौल बना हुआ है। डॉ. मोहित डोगरा ने बताया कि दोनों महिलाओं की मौत कोविड-19 से हुई है और कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ही इनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शाम चार बजे तक गुर्याह गांव में हुई मृत्यु में महिला के शव का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। अंतिम संस्कार के लिए कुनाह खड्ड के पास जगह को चिन्हित किया गया था, लेकिन नाल्टी और ब्राहलड़ी क्षेत्र के लोगों के विरोध किए जाने से समस्या गंभीर बन गई है। 17 घंटे बीत जाने पर शव घर पर पड़ा हुआ था। अंत में गुर्याह गांव की महिला के शव को पैतृक श्मशानघाट में संस्कार करने के लिए ले जाया गया। जबकि, बुधवीं गांव की महिला के शव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। गलोड़ खास पंचायत के प्रधान संजीव शर्मा का कहना है कि खड्ड किनारे शव को जलाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। जिसके चलते पैतृक गांव में महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed