फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two trainee conductors caught taking bribe

एक प्रशिक्षु कंडक्टर 50, दूसरा 180 रुपये टांका लगाते पकड़ा

Mon, 16 May 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 16 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two trainee conductors caught taking bribe
रिश्‍वत। - फोटो : demo pic

एचआरटीसी प्रबंधन ने दो टांकेबाज प्रशिक्षु कंडक्टरों को बाहर कर दिया है। निगम के इंस्पेक्टर ने एक प्रशिक्षु को 50 और दूसरे को 180 रुपये टांका लगाते पकड़ा है। इसके चलते दोनों प्रशिक्षुओं को प्रबंधन ने निकाल दिया है।

विज्ञापन


साथ ही प्रशिक्षु कंडक्टरों पर नजर रखने के लिए अब विशेष टीम का भी गठन किया है। यह टीम उस रूट पर सवारियों की टिकटें जांचेगी जिन रूटों पर प्रशिक्षु चालकों को भेजा जा रहा है। करीब एक सप्ताह पहले प्रशिक्षु कंडक्टर को लोकल रूट पर एचआरटीसी के इंस्पेक्टर ने 50 रुपये टांका लगाते पकड़ा। प्रशिक्षु चालक ने दो सवारियों के टिकट नहीं बनाए थे।
विज्ञापन


शनिवार को एक और प्रशिक्षु कंडक्टर को इंस्पेक्टर ने 180 रुपये टांका लगाते पकड़ा। इस प्रशिक्षु कंडक्टर ने भी करीब आधा दर्जन सवारियों के टिकट नहीं काटे थे जबकि इनसे किराया वसूल कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने दोनों प्रशिक्षुओं के टांका लगाने की रिपोर्ट आरएम कार्यालय हमीरपुर में की। इसके चलते निगम प्रबंधन ने दोनों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं भविष्य में टांकेबाज प्रशिक्षुओं पर नजर रखने को विशेष टीम भी गठित कर दी है। निगम प्रबंधन ने सभी प्रशिक्षु कंडक्टरों को सख्त हिदायत दी है कि जो कोई टांका लगाता पकड़ा जाएगा उसे तुरंत प्रभाव से निकाल दिया जाएगा।


सवारियों से किराया लेकर उनकी टिकट न काटने पर दो प्रशिक्षुओं को निकाला है। सभी प्रशिक्षु कंडक्टरों को हिदायत दे दी है कि अगर कोई टांका लगाता पकड़ा गया उसे तुरंत प्रभाव से निकाल दिया जाएगा।
- प्रदीप कुमार शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed