फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   two student group slogen each other

डिग्री कॉलेज हमीरपुर में दो संगठनों में कहासुनी, माहौल तनावपूर्ण

Fri, 13 Mar 2020 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में दो छात्र संगठनों में शुक्रवार को आपसी कहासुनी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों संगठनों के छात्रों ने कॉलेज परिसर में ही नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं, माहौल बिगड़ता देख कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने माहौल शांत करवाया। वहीं, कॉलेज में माहौल तनावपूर्ण होने से अन्य छात्रों की पढ़ाई पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्र संगठन एसएफआई ने नई शिक्षा नीति, एससीए चुनाव बहाली, फीस वृद्धि आदि मुद्दों को लेकर एक नुक्कड़ नाटक आयोजित किया। वहीं, एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने भी छात्रों की मांगों को लेकर कॉलेज में नारेबाजी शुरू कर दी। जैसे ही यह नुक्कड़ नाटक समाप्त हुआ तो यह देख एसएफआई कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। संगठनों ने एक दूसरे के खिलाफ भी नारेबाजी करना शुरू कर दी। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने माहौल शांत करवाया। इस संदर्भ में प्राचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल का कहना है कि दो गुटों में कहासुनी हुई थी। पुलिस को बुलाया गया। जिसके बाद मामला शांत हुआ है। किसी भी गुट ने इस बारे में उन्हें कोई शिकायत नहीं दी है। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस मौके पर गई थी। दोनों पक्षों को शांत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed