फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two storey slate clad house in Raunhi village turned into ashes

Hamirpur (Himachal) News: रौन्ही गांव में दो मंजिला स्लेटपोश मकान राख

Thu, 11 Apr 2024 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two storey slate clad house in Raunhi village turned into ashes
रौन्हीं में स्लेटपोश मकान जलकर राख व मौके पर आए अधिकारी नुकसान का जायजा लेते हुए। संवाद
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत रौन्ही गांव में मंगलवार देर शाम आग की घटना से 2 मंजिला स्लेटपोश रिहायशी मकान जलकर राख हो गया। इससे पीड़ित परिवार को करीब छह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रधान रंजना कुमारी ने कहा कि बलबीर सिंह पुत्र किरपा राम और कुलदीप सिंह पुत्र किरपा राम और गरीब दास पुत्र श्यामा के दो मंजिला स्लेटपोश मकान के एक-एक कमरे में अचानक आग लग गई। इससे परिवार का घर के अंदर रखा सारा सामान, नकदी, गहने, बेड, अनाज, बर्तन आदि जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्र हो गए और आग पर पानी से काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन सब जलकर राख हो गया। मौके पर भोरंज से फायर ब्रिगेड के कर्मचारी व पुलिस विभाग के कर्मचारी भी गए पहुंचे लेकिन सड़क से घर दूर होने के कारण सहायता नहीं कर पाए। तीनों पीड़ित मजदूरी करते हैं। उधर, हलका पटवारी रौन्ही ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। तहसीलदार भोरंज बालकृष्ण शर्मा, ऑफिस कानूनगो धर्म चंद व हलका पटवारी ने मौका पर जाकर पीड़ित बलवीर सिंह को 7000 रुपये व कुलदीप सिंह को 4000 रुपये और गरीब दास को 2000 रुपये फौरी राहत दी। वहीं, भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार ने बुधवार को ग्राम पंचायत रौहीं में घटना स्थल पर जाकर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed