{"_id":"685c5124049276f54a0c1778","slug":"two-players-of-chakmoh-school-won-bronze-medals-in-yoga-olympiad-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-159471-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चकमोह स्कूल के दो खिलाड़ियों ने योग ओलंपियाड में जीते कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चकमोह स्कूल के दो खिलाड़ियों ने योग ओलंपियाड में जीते कांस्य पदक
Thu, 26 Jun 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्र स्तरीय योग ओलपिंयाड में कांस्य पदक जीतने के बाद चकमोह स्कूल के खिालड़ी कोच सुनील कुमार
कन्याकुमारी में 18 जून तक हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता, उपनिदेशक ने किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राजकीय उच्च पाठशाला चकमोह के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्र स्तरीय योग ओलंपियाड में कांस्य पदक जीतकर जिला का नाम रोशन किया है। बुधवार को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों और कोच सुनील को हार पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर भी सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता कन्याकुमारी में 18 जून तक आयोजित की गई है। इसमें पूरे देशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं, चकमोह के यशवीर व राजवीर पटियाल ने अंडर-14 वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। इस संबंधी विजेता खिलाड़ियों राजवीर और यशवीर पटियाल ने कहा कि कन्याकुमारी में राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में छह आसनों में बेहतर प्रदर्शन करने पर उन्हें कांस्य पदक प्राप्त हुए हैं।
आगामी समय में इससे ज्यादा तैयारी की जाएगी, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लें सके। वहीं, कोच सुनील कुमार ने कहा कि कन्याकुमारी में राष्ट्रीय योग ओलपियांड के लिए जाने का मौका मिला। हिमाचल से केवल चार बच्चों ने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें से दो ने कांस्य पदक प्राप्त किए हैं।