फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two killed in road accident, accident on Dhaneta contact road

Hamirpur (Himachal) News: सड़क दुर्घटना में दो की मौत, धनेटा संपर्क मार्ग पर हादसा

Sun, 29 Jan 2023 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत नादौन धनेटा संपर्क मार्ग पर झलाण गांव में बस व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान संजीव शर्मा पुत्र नानक चंद निवासी गांव किप्पल व इसी गांव में रहने वाला प्रवासी युवक बद्रीनाथ के तौर पर हुई है। शनिवार देर शाम यह दर्दनाक हादसा हुआ है। पता चला है कि संजीव कुमार अपनी बाइक पर बद्रीनाथ सहित सवार होकर धनेटा की ओर से आ रहे थे जबकि एक निजी बस धनेटा की ओर जा रही थी। गांव के निकट बस और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई, जिससे बद्रीनाथ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संजीव कुमार को जब कुछ लोगों ने अपनी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजीव कुमार जल शक्ति विभाग में कार्यरत था और बताया जा रहा है कि वह ऑन ड्यूटी था और किसी विभागीय कार्य हेतु जा रहा था। वह अपने पीछे पत्नी एक मासूम बेटा छोड़ गया है, जबकि बद्रीनाथ पत्नी छोड़ गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed