{"_id":"6236149be8bf8863856b40c2","slug":"two-groups-clashed-on-holi-seven-people-injured-hamirpur-hp-news-sml4030278191","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर आपस में भिड़े दो गुट, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर आपस में भिड़े दो गुट, सात लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत होली वाले दिन शुक्रवार दोपहर बाद हमीरपुर बाजार में आपस में भिड़े दो गुटों के सात लोग घायल हो गए हैं। इनमें से पांच युवा एक गुट जबकि दो दूसरे गुट के शामिल हैं। दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ बीयर की बोतलों, डंडों, रॉड व अन्य हथियारों से मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। घायल दो युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें 12-12 टांके लगे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
हमीरपुर बाजार में एक निजी कोचिंग संस्थान के बाहर भिड़े इन युवकों की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वहीं, यह युवक शहर में ही तीन जगह आपस में भिड़े हैं। बताया जा रहा है कि एक युवक को पीटने के बाद उसकी तरफ से आए युवकों ने पहले पक्ष को जमकर पीटा। इस दौरान दूसरे पक्ष के कुछ युवाओं को भी चोटें आई हैं। जबकि, तीसरी बार भी दोनों पक्षों के युवा आपस में भिड़ गए। तीन बार हुई इस मारपीट में संलिप्त करीब एक दर्जन युवाओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जबकि, दोनों पक्षों के सात युवक घायल हुए हैं। अन्य को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल करवाकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। अगर मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटें आती हैं तो भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराएं भी जुड़ सकती हैं। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ सदर निर्मल सिंह का कहना है कि दोनों गुटों की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। घायलों का मेडिकल करवाया गया है।