फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two girl students of the district included in the merit list of B.Com final year

Hamirpur (Himachal) News: बीकॉम अंतिम वर्ष की मेरिट सूची में जिले की दो छात्राएं शामिल

Wed, 11 Jun 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 11 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two girl students of the district included in the merit list of B.Com final year
सनबी जैन, सातवां स्थान, बीकॉम तृतीय वर्ष।
हमीरपुर। प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से जारी बीकॉम अंतिम वर्ष के परिणाम में जिला से दो छात्राओं ने मेरिट सूची में अपना स्थान दर्ज करवाया है। सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन की पायल शर्मा ने प्रदेशभर में चौथा रैंक और सुजानपुर कॉलेज से सनबी जैन ने सातवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

छात्राओं की उपलब्धि पर अध्यापकों व अभिभावकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सुजानपुर महाविद्यालय की प्राचार्य बिभा ठाकुर सहित प्राध्यापकों, स्टाफ सदस्यों ने शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, नादौन महाविद्यालय के डॉ. प्राचार्य अनिल गौतम ने भी स्टाफ सदस्यों के साथ छात्रा को बधाई दी है।
विज्ञापन



जज बनने के सपने में भाई ने किया मार्गदर्शन : पायल

बीकॉम अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में छात्रा पायल शर्मा ने प्रदेशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया है। नादौन महाविद्यालय की छात्रा पायल शर्मा के पिता यशपाल शर्मा निजी स्कूल में विज्ञान के अध्यापक और माता कमलेश कुमारी गृहिणी हैं। पायल शर्मा का सपना जज बनने का है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय बड़े भाई साहिल शर्मा को दिया है। उन्होंने कहा कि भाई के मार्गदर्शन से ही उन्होंने यह स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





सीए बनना चाहती है सनबी जैन

बीकॉम तृतीय वर्ष की मेरिट सूची में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर जिला हमीरपुर की छात्रा सनबी जैन पुत्री अरुण जैन ने प्रदेशभर में सातवां स्थान हासिल किया है। सनबी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अभिभावकों और अध्यापकों को दिया है। सनबी के पिता व्यवसायी और माता सारिका गृहिणी हैं। सनबी का सपना सीए बनने का है। इसके लिए वह निजी अकादमी से कोचिंग ले रहीं हैं।

सनबी जैन, सातवां स्थान, बीकॉम तृतीय वर्ष।

सनबी जैन, सातवां स्थान, बीकॉम तृतीय वर्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed