फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   two dozen corona semple

सोहरी गांव में लिए दो दर्जन ग्रामीणों के सैंपल

Tue, 21 Apr 2020 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
two dozen corona semple
जोलसप्पड पंचायत के सोहरी गांव में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपलिंग करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
रंगस (हमीरपुर)। कोरोना हॉटस्पॉट एरिया के अंतर्गत आती जोलसप्पड़ पंचायत के सोहरी गांव में कोरोना पॉजिटिव का पहला केस सामने आने के बाद गांव में मंगलवार को नादौन के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंच कर करीब दो दर्जन ग्रामीणों के सैंपल लिए। इससे पहले दो बार यहां सैंपलिंग की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉक्टर बीएस राणा, डॉक्टर दामन, लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार, आरबीएसके टीम से अनु कुमारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता अनिता देवी, पंचायत प्रधान सोमा देवी और आशा वर्कर भी मौजूद रहीं। सैंपलिंग के लिए लाई गई विशेष गाड़ी के जरिये एक-एक व्यक्ति के सैंपल लिए गए। इस काम में सोशल डिस्टेंसिंग और एहतियात के सारे कदम उठाए गए। लोगों को यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से कोरोना वायरस और इसकी सैंपलिंग को लेकर भी जागरूक किया गया। इसके अलावा बन्ह गांव में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से सैंपलिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed