फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Turned down a position even during Congress's tenure; Sanjeev said, "I am better off as a party worker."

Hamirpur (Himachal) News: कांग्रेस की सत्ता में भी पद को ठुकराया, संजीव बोले- मैं कार्यकर्ता ही ठीक हूं

Wed, 12 Aug 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 12 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Turned down a position even during Congress's tenure; Sanjeev said, "I am better off as a party worker."
ब्लाक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की बैठक में उपस्थित कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता। कांग्रेस।
हमीरपुर। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए पंचायत समिति हमीरपुर के पूर्व उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने पद लेने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें पद की कोई चाह नहीं है और वह कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की कार्यकारिणी के विस्तार के बाद मंगलवार को पहली बैठक हुई। प्रदेश कांग्रेस से मंजूरी के बाद कार्यकारिणी में 31 सदस्यों और पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने को लेकर चर्चा हुई। इसी दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद को लेकर संजीव शर्मा के रुख की चर्चा भी संगठन के भीतर रही। उनके पद लेने से इन्कार किए जाने पर बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन संजीव अपनी बात पर अडिग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए कांग्रेस हाईकमान का आभार जताया और संगठन की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हमीरपुर में करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए भी आभार जताया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती , एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, प्रदेश महासचिव ज्योति खन्ना सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुधीर शर्मा की टिप्पणी पर निंदा प्रस्ताव
बैठक में विधायक सुधीर शर्मा की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भी रोष जताया गया। इसे लेकर बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और सम्मान बनाए रखना जरूरी है। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।


संभवत संजीव शर्मा की इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू से बातचीत हुई है। अगर संजीव को पद नहीं चाहिए तो उनकी जगह किसी अन्य कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। -सुनील कुमार, अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर



मुख्यमंत्री सुक्खू और राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू और प्रदेश संगठन ने उन्हें इस पद योग्य समझा, इसके लिए वह वरिष्ठ नेतृत्व के आभारी हैं। जमीन से जुड़ा पार्टी कार्यकर्ता हूं, ऐसे में पद की जरूरत नहीं है। -संजीव शर्मा, पूर्व उपाधक्ष, पंचायत समिति हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article