फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tullu pump

पार्षदों की मदद से टुल्लू पंप लगाने वालों पर कसेगा शिकंजा

Mon, 13 Jun 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 13 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन

पेयजल पाइपों के साथ टुल्लू पंप लगाने वाले लोगों पर आईपीएच विभाग नगर परिषद के सहयोग से शिकंजा कसेगा। पार्षदों की गुप्त सूचना के आधार पर आईपीएच विभाग के अधिकारी टुल्लू पंप लगाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाएंगे। कार्रवाई के दौरान संबंधित उपभोक्ताओं का टुल्लू पंप जब्त किया जाएगा। साथ ही उन्हें जुर्माना भी लगाया जाएगा।

विज्ञापन


गर्मियों के कारण जिला हमीरपुर में पेयजल संकट गहरा गया है। नदियों का जलस्तर कम होने से पेयजल योजनाओं से पानी लिफ्ट नहीं हो पा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को तीसरे-चौथे दिन पानी की सप्लाई दी जा रही है। जब पानी की सप्लाई छोड़ी जा रही है तो शहर में अधिकतर उपभोक्ता नलों से टुल्लू पंप लगा रहे हैं। ऐसे में पाइप लाइन के आखिरी कनेक्शनों तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन


हालांकि नप के नुमाइंदे लोगों को टुल्लू पंप न लगाने की हिदायत दे रहे हैं, लेकिन उपभोक्ता नहीं मान रहे। यही नहीं वे लोग आईपीएच कर्मचारियों की अनुमति से टुल्लू पंप का प्रयोग करने का हवाला दे रहे हैं। उपभोक्ताओं के ऐसे रवैये के कारण नप नुमाइंदों ने आईपीएच अधिकारियों के साथ एक बैठक की है। ऐसे में पार्षदों ने अपने वार्ड के उन उपभोक्ताओं की सूची तैयार की है, जो अकसर टुल्लू पंपों का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने को विभाग ने पेयजल सप्लाई छोड़ने के बाद संबंधित लाइन का सर्वे करने का निर्णय लिया है। पेयजल सप्लाई छोड़ने के दौरान जो उपभोक्ता टुल्लू पंपों का प्रयोग करेंगे, संबंधित वार्ड पार्षद इसकी सूचना आईपीएच अधिकारियों को देगा। सूचना मिलते ही आईपीएच विभाग के अधिकारी संबंधित उपभोक्ता के घर दबिश देंगे और पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

टुल्लू पंपों का प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्होंने वार्ड पार्षदों से सहयोग की अपील की है।
-नीरज भोगल, एक्सईएन आईपीएच विभाग हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed