फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Truck driver crushes old woman out for walk, dies on the spot

Hamirpur (Himachal) News: सैर करने निकली वृद्ध महिला को ट्रक चालक ने कुचला, मौके पर ही मौत

Fri, 21 Jun 2024 05:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
सौर के पास टयाले दा घट में शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे हुआ हादसा
विज्ञापन

तीन हिस्सों में बंट गया महिला का शरीर
पुलिस ने ट्रक चालक को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
भोटा (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत शुक्रवार को सौर के पास टयाले दा घट में एक ट्रक चालक ने 95 वर्षीय वृद्ध महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला के शरीर के तीन टुकड़े हो गए और मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान बर्फी देवी (95) पत्नी बख्शी राम गांव चौकड़ डाकघर आघार तहसील और जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। यह दुर्घटना सुबह सवा आठ बजे के करीब सामने आई। ट्रक बरमाणा से सीमेंट लेकर हमीरपुर की तरफ आ रहा था। ट्रक चालक विशन दास पुत्र गुरबख्श राम निवासी गांव नगैरड़ा डाकघर गाहलियां तहसील नादौन जिला हमीरपुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसका मेडिकल करवाया जा रहा है। महिला सड़क किनारे सैर करने निकली थी। वहीं, पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed