फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Truck and car collide in Moranachi, jam for one hour

Hamirpur (Himachal) News: मोरनाची में ट्रक और कार की टक्कर, एक घंटा लगा जाम

Thu, 11 Dec 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 11 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Truck and car collide in Moranachi, jam for one hour
शिमला मटौर एनएच पर मोरनाची के दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए ट्रक और कार। संवाद।
रंगस (हमीरपुर )। शिमला-मटौर एनएच पर मंडप के समीप मोरनाची में कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं, वहीं ट्रक चालक पूरी तरह से सुरक्षित है। यह हादसा भूस्खलन वाले स्थान के पास हुआ है।
विज्ञापन

हादसे के बाद यहां पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। ट्रक चालक तिलक राज पुत्र रोशन निवासी बिलासपुर ने कहा कि वह बुधवार दोपहर करीब 3:45 बजे अपने ट्रक को नादौन से हमीरपुर की ओर लेकर जा रहा था। इस दौरान मोरनाची के पास बरसात के समय में हुए भूस्खलन के प्वाइंट पर पहुंचा तो अचानक आगे से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसा होते ही तुरंत नादौन पुलिस को सूचित किया बया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही नादौन पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार को सड़क से हटाया और यहां नबक जाम को खुलवाया। हादसे के बाद यहां पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस थाना नादौन से आई टीम इंचार्ज व यातायात प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही दोनों वाहन चालकों ने आपस में समझौता कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने दोनों वाहनों को सड़क पर से हटाकर जाम बहाल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed