फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Trial for under-19 cricket team of district Hamirpur on 14th

Hamirpur (Himachal) News: जिला हमीरपुर की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 14 को

Thu, 11 Apr 2024 05:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
कांगू (हमीरपुर)। अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला हमीरपुर की टीम का चयन रविवार 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में होगा। जिला क्रिकेट संघ के महासचिव अनिल भाटिया ने कहा कि चयन प्रक्रिया के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, हिमाचली बोनाफाइड और आधार कार्ड लेकर आना होगा। उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों की आयु 19 वर्ष से कम है, वही ट्रायल में भाग ले सकते हैं। पहली सितंबर 2004 के बाद जन्मे खिलाड़ियों को ही इसमें भाग लेने का अवसर मिलेगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पांच सौ रुपये प्रति खिलाड़ी फीस जमा करवानी होगी। जबकि, आईआरडीपी से संबंधित खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए फीस नहीं ली जाएगी। चयन प्रक्रिया पूरा होने के बाद खिलाड़ियों के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed