{"_id":"6a7b7d4a4f3e89508f00acd9","slug":"tree-branches-touching-the-ht-line-in-didwin-pose-a-danger-fear-of-an-accident-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-204363-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डिडवीं में एचटी लाइन से सटीं पेड़ों की \nटहनियां बनी खतरा, हादसा होने का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डिडवीं में एचटी लाइन से सटीं पेड़ों की टहनियां बनी खतरा, हादसा होने का डर
Wed, 12 Aug 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
रजनीश, निवासी डिडवीं
संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। बरसात के मौसम में डिडवीं गांव के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गांव के कई हिस्सों में एचटी बिजली लाइन के आसपास खड़े पेड़ों की टहनियां तारों के बेहद करीब पहुंच गई हैं और कई जगह संपर्क में आ रही हैं। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
वहीं, बारिश के दौरान कई बार बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों में प्रदीप, राजन और अंकुश ने बताया कि बिजली बोर्ड की ओर से हर वर्ष लाइनों के आसपास पेड़ों की कटाई-छंटाई की जाती है, लेकिन इस बार बरसात से पहले यह काम नहीं हो पाया है, जिसके चलते उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।
पेड़ाें की टहनियां बढ़ने से पशुपालकों को हरा चारा निकालने में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से एचटी लाइन के आसपास पेड़ों का निरीक्षण करवाकर खतरनाक टहनियों की जल्द कटाई-छंटाई करवाने की मांग की है, ताकि किसी प्रकार का हादसा पेश न आए।