फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Treatment started with Panchakarma method in the new building of Ayush Hospital

Hamirpur (Himachal) News: आयुष अस्पताल के नए भवन में पंचकर्म पद्धति से उपचार शुरू

Tue, 28 May 2024 08:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 28 May 2024 08:14 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला आयुष अस्पताल हमीरपुर के नए भवन का अब आयुष विभाग ने इस्तेमाल शुरू कर दिया है। यहां पर अब पंचकर्मा पद्धति से मरीजों का उपचार किया जा रहा है। हालांकि अभी यहां फर्नीचर आदि लगाना बाकी है। इसके लिए आचार संहिता हटते ही खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में करीब पांच करोड़ रुपये से भवन बनकर तैयार हुआ था। 2021 में कोरोनाकाल में भवन डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को दे दिया गया था। यहां पर कोरोना पीड़ितों का उपचार दिया जाता था। मगर बाद में बार-बार कहने पर भी डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भवन को खाली नहीं किया। ऐसे में आयुष विभाग को दोबारा पुराने ही भवन में अपना काम चलना पड़ा।
विज्ञापन

कई बार इस संबंध में उपायुक्त को लिखे जाने के बाद दो माह पूर्व भवन वापस आयुष विभाग को सौंपा गया। अब जिस उद्देश्य के लिए यह भवन बनाया गया था, अब वह पूरा होने लगा है। यहां अब आयुष विभाग ने आयुर्वैदिक यानी पंचकर्मा पद्धति से मरीज को उपचार शुरू कर दिया। आयुष अस्पताल के एमएस डॉ. दिलीप सिंह ठाकुर ने कहा कि नए भवन में पंचकर्म से उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed