फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Transport pensioners have not received DA instalment: Soni

परिवहन पेंशनरों को नहीं मिली डीए की किस्त : सोनी

Mon, 06 Apr 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 06 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Transport pensioners have not received DA instalment: Soni
पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन हमीरपुर इकाई की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत : संगठन
हमीरपुर। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन हमीरपुर इकाई की बैठक रविवार को बस अड्डा हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष कृष्ण लाल सोनी ने की। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रधान बंशी लाल सोनी, महासचिव सुशील कुमार आदि ने बताया कि पेंशन हर महीने की पहली तारीख को दी जाए। वहीं, चिकित्सा बिलों का भी भुगतान किया जाए। उन्होंने बताया कि 2016 के एरियर की 50 हजार रुपये की किस्त सभी विभागों के पेंशनरों को दी गई है। उसी तर्ज पर परिवहन पेंशनरों को यह लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन


तीन प्रतिशत डीए की किस्त परिवहन पेंशनरों को नहीं दी गई। परिवहन पेंशनरों को कोई भी देय भत्ता समय पर नहीं दिया जाता है। उन्होंने सरकार और एचआरटीसी निगम प्रबंधन से मांग की है कि 70 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों को एरियर दिया जाए। इस अवसर पर अजीत कुमार, विक्रम राणा, वीना भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed