फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Transport pensioner upset due to non-permanent solution of pension

पेंशन का स्थायी समाधान न होने से परिवहन पेंशनर खफा

Sat, 07 May 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Transport pensioner upset due to non-permanent solution of pension
परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच की बैठक में मौजूद पेंशनर। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की जिला स्तरीय मासिक बैठक जिला अध्यक्ष अजमेर ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंच के प्रदेश सचिव नंद लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में पेंशन का स्थायी समाधान न करने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

सरकार ने अभी तक छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू नहीं किया है। नौ मार्च को कल्याण मंच की ओर से विधानसभा का घेराव, धरना-प्रदर्शन के निर्णय को इसलिए टाल दिया था क्योंकि सरकार और निगम प्रबंधन ने सात मार्च को मंच के पदाधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया था। देर रत तक चली बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, परिवहन मंत्री और प्रधान सचिव समेत प्रबंधन पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि पेंशन के स्थायी समाधान के लिए दूसरे राज्यों की तर्ज पर समीक्षा की जा रही है। छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को शीघ्र ही लागू कर दिया जाएगा। अभी तक इसकी घोषणा तक नहीं की गई है। परिवहन संयुक्त समन्वय समिति की बैठक आठ मई को बिलासपुर में होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed