{"_id":"66b7661545fb0c73b20e3b73","slug":"transfer-burnt-in-khairi-supply-of-electricity-and-drinking-water-disrupted-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-133319-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: खैरी में ट्रांसफर जला, बिजली और पेयजल की आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: खैरी में ट्रांसफर जला, बिजली और पेयजल की आपूर्ति बाधित
Sun, 11 Aug 2024 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 11 Aug 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
खैरी में आसमानी बिजली गिरने से ट्रांसफर जला। संवाद
हमीरपुर। आसमानी बिजली गिरने के कारण शुक्रवार रात को बिजली पेयजल योजना खैरी के पंप हाउस के पास ट्रांसफार्मर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिजली और पानी की आपूर्ति ठप पड़ हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जल शक्ति विभाग सुजानपुर के एसडीओ ने कहा कि बिजली गिरने से शनिवार सुबह से पेयजल योजना बंद पड़ी है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर ठीक होने तक गांव खैरी, थाती और बजाहर में अगले दो दिन पानी की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। उधर, बिजली बोर्ड सुजानपुर के सहायक अभियंता चंद्रकांत ने कहा कि आसमानी बिजली गिरने से खैरी में ट्रांसफार्मर जल गया है जिसे रविवार तक ठीक कर दिया जाएगा। संवाद