फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Training will be given to newly appointed teachers

Hamirpur (Himachal) News: नवनियुक्त अध्यापकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Wed, 21 Aug 2024 07:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट हमीरपुर स्थित गौना करौर में प्रदेश के तीन जिलों के नवनियुक्त टीजीटी मेडिकल अध्यापकों का 15 दिवसीय इंडक्शन ट्रेनिंग कार्यक्रम बुधवार को आरंभ हुआ। इसका शुभारंभ जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य मदन बनियाल ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा आने वाले 15 दिन में उन्हें दिए जाने वाले प्रशिक्षण की जानकारी दी। कहा कि यह कार्यक्रम नवनियुक्त अध्यापकों को शिक्षा विभाग में चल रहे कार्यक्रम और योजनाओं को धरातल पर सफलतापूर्वक किस तरह से उतारा जा सके तथा अध्यापकों की क्या-क्या जिम्मेवारियां हैं जैसे अनेक बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला चंबा, कांगड़ा तथा हमीरपुर के नवनियुक्त टीजीटी मेडिकल अध्यापक भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक पुनीत कुमार, उप प्रधानाचार्य सुनील कुमार, मीडिया समन्वयक भवानी सिंह तथा परमजीत डोगरा सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed