Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Traffic police seized three bikes

Hamirpur (Himachal) News: यातायात पुलिस ने जब्त कीं तीन बाइक

Thu, 04 Jun 2026 05:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 05:28 AM IST
विज्ञापन
एक बाइक पर कार का नंबर था अंकित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस ने हमीरपुर में तीन बाइक जब्त कीं। इनमें से एक बाइक पर कार की नंबर प्लेट लगाई गई थी। दो बाइकों पर नंबर प्लेट ही नहीं थी। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बाइक पर कार की नंबर प्लेट लगी है। इसके चलते पुलिस ने लंबे समय से इस वाहन पर नजर रखी हुई थी। जब शहर में बाइक की जानकारी मिली तो उसकी जांच की। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाइक को जब्त कर लिया। युवक की पहचान भूंपल निवासी के रूप में हुई है। बिना नंबर प्लेट चल रही दो अन्य बाइकों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 70 चालान किए। पुलिस ने यह चालान अणु, एनआईटी के समीप सहित अन्य स्थानों पर किए। सभी चालान कोर्ट में प्रेषित कर दिए हैं। एसपी बलवीर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और वाहनों पर वैध नंबर प्लेट लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed