फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tractor accident between Bhumpal and Dangdi village in Hamirpur driver dies

Hamirpur News: खाई में गिरा ट्रैक्टर, नीचे दब गई चालक की टांगें, रात भर किसी ने नहीं सुनी पुकार, मौत

Thu, 25 Apr 2024 05:09 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 25 Apr 2024 05:09 PM IST
सार

हमीरपुर जिले में भूंपल व दंगड़ी गांव के बीच सत्संग घर के पास के ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। देर रात हुई इस दुर्घटना के बाद चालक सुबह तक सहायता के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन रात के समय किसी को भी उसकी आवाज सुनाई नहीं दी।
 

विज्ञापन
Tractor accident between Bhumpal and Dangdi village in Hamirpur driver dies
दुर्घटनास्थल - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

विज्ञापन

जिला हमीरपुर में पुलिस थाना नादौन के तहत हमीरपुर एनएच पर भूंपल व दंगड़ी गांव के बीच सत्संग घर के पास एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप कुमार 37 साल पुत्र रमेश चंद गांव घरठूं के तौर पर हुई है।

ट्रैक्टर के नीचे दबी टांगें, सुबह तक किसी ने नहीं सुनी पुकार
सत्संग घर के निकट संदीप कुमार मोड़ पर ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर समेत नीचे खाई में गिर गया। उसकी दोनों टांगें ट्रैक्टर के बड़े टायर के नीचे दब गई। देर रात हुई इस दुर्घटना के बाद वह सुबह तक सहायता के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन रात के समय किसी को भी उसकी आवाज सुनाई नहीं दी।
विज्ञापन


हमीरपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
गुरुवार सुबह वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने जब उसके कराहने की आवाज सुनी तो देखा कि यह युवक ट्रैक्टर के नीचे दबा हुआ है। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नादौन पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौका पर पहुंचकर लोगों के सहयोग से युवक को बाहर निकाला और उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जहां उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


'जांच कर रही है पुलिस'
थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने कहा कि सुबह करीब सात बजे जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को लोगों के सहयोग से बाहर निकालकर हमीरपुर अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed