फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Told about VM-VVPAT

Hamirpur (Himachal) News: ईवीएम-वीवीपैट के बारे में बताया

Tue, 07 May 2024 01:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Told about VM-VVPAT
महिला अधिकारियों को दी निर्वाचन प्रक्रिया, ईवीएम-वीवीपैट की जानकारी
हमीरपुर। लोकसभा आम चुनाव की मतदान प्रक्रिया के दौरान मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाली महिला पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों के लिए जिला परिषद हॉल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे निर्वाचन प्रक्रिया एवं ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझें और अगर कहीं पर भी कोई आशंका है तो मास्टर ट्रेनरों से पूरी जानकारी हासिल करें। मनीष कुमार सोनी ने कहा कि महिला अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया एवं ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए 14 मई को भी उपमंडल स्तरीय पूर्वाभ्यास आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर ईवीएम-वीवीपैट के मास्टर ट्रेनर विजय चौहान ने महिला अधिकारियों को ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी प्रदान की। सुरजीत चौहान और अरुण कतना ने भी निर्वाचन प्रक्रिया और मतदान केंद्रों पर किए जाने वाले विभिन्न प्रबंधों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed