{"_id":"655a47f743b238e918067c1c","slug":"toilet-worth-lakhs-removed-without-approval-from-forest-department-land-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-14104-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: वन विभाग की जमीन पर बिना मंजूरी लगाया लाखों का शौचालय हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: वन विभाग की जमीन पर बिना मंजूरी लगाया लाखों का शौचालय हटाया
विज्ञापन
हमीरपुर। वन विभाग की अनुमति के बिना हमीरपुर शहर में लगाए गए फैब्रिक शौचालय को ट्रक पार्किंग से हटाया गया है। शिकायत मिलने के बाद वन विभाग ने यह कार्रवाई की है। नगर परिषद हमीरपुर की तरफ से एक साल पूर्व यह शौचालय शहर में लगाए गए थे। लगभग 22 लाख रुपये लागत से नगर परिषद हमीरपुर के विभिन्न वार्ड में ये शौचालय स्थापित किए गए हैं। इस कड़ी में शहर में ट्रक पार्किंग और ट्राला यूनियन में वन विभाग की जमीन पर दो शौचालय स्थापित किए गए थे। ट्रक चालकों और टैक्सी चालकों की सुविधा के लिए ये शौचालय स्थापित किए गए थे, लेकिन अनुमति न होने के चलते वन विभाग ने एक शौचालय को हटा दिया है जबकि ट्राला यूनियन में अभी शौचालय चालू है। संभावना जताई जा रही है कि ट्राला यूनियन से भी इस शौचालय को हटाया जा सकता है।
नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास ने कहा कि यह शौचालय वन विभाग की भूमि पर हैं, लेकिन यहां पर मांग के मुताबिक ही लगाए गए थे। लोगों को सुविधा हो इसके लिए इन शौचालय को स्थापित किया गया है। हटाए गए शौचालय को लोगों की मांग के मुताबिक जल्द नगर परिषद की जमीन पर लगाया जाएगा।
डीएफओ हमीरपुर राकेश कुमार ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। नगर परिषद की तरफ से उचित स्थान पर इन शौचालय को लगाने की बात कही गई है। शिकायत मिलने के बाद नगर परिषद हमीरपुर को इस विषय पर सूचित किया गया था। नगर परिषद ने खुद शौचालय को ट्रक पार्किंग से हटा दिया है।