{"_id":"614356da8ebc3e074916c004","slug":"today-there-will-be-a-great-competition-among-ten-women-for-the-master-chef-hamirpur-hp-news-sml384059190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर शेफ के लिए आज होगा दस महिलाओं में महा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर शेफ के लिए आज होगा दस महिलाओं में महा मुकाबला
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
मास्टर शेफ प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में व्यंजनों की जांच करती मुख्यातिथि व आईएचएम की टी
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
हमीरपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले की महिलाओं के लिए करवाई जा रही मास्टर शेफ प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को आईएचएम झनियारी में होगा। इस मौके पर उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनिक बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगी। इससे पहले वीरवार को आईएचएम झनियारी में प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला विभिन्न खंडों से चयनित 30 महिलाओं के बीच हुआ। महिलाओं ने स्वादिष्ट और बेहतरीन पकवान प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
सेमीफाइनल मुकाबले में राज्य बाल आयोग की अध्यक्ष बंदना योगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी एचसी शर्मा व सीडीपीओ बलवीर बिरला भी मौजूद रहे। आईएचएम के विशेषज्ञों व मुख्यातिथि ने 30 महिलाओं की ओर से तैयार किए गए पकवान चखे व जांचे। इस दौरान शिल्पा, पूनम महाजन, निशा, नीता कुमारी, सविता गुलेरिया, उर्मिला देवी, पूनम ठाकुर, रेशमा देवी, सविता और शिखा शर्मा का चयन फाइनल के लिए हुआ है। जिला कार्यक्रम अधिकारी एचसी शर्मा ने कहा कि इन दस महिलाओं का मुकाबला 17 सितंबर को आईएचएम झनियारी में होगा। उपायुक्त विजेताओं को सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।