फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   To prevent accidents, the department put speed breakers on the road

Hamirpur (Himachal) News: हादसों को रोकने के लिए विभाग ने सड़क पर लगाए स्पीड ब्रेकर

Fri, 30 Jun 2023 01:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। सलौणी-दियोटसिद्ध सड़क पर अब दुर्घटनाओं से राहत मिलेगी। सड़क सुरक्षा के चलते लोक निर्माण विभाग की ओर से 20 किलोमीटर सड़क पर जगह-जगह 10 स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं। इससे आगामी समय में सड़क दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी। सलौणी-दियोटसिद्ध सड़क पर पूर्व में गति अवरोधक न होने से कई दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं, ऐसे में लोगों की सुरक्षा के चलते विभाग ने स्कूलों के बाहर, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों के पास गाड़ियों की गति नियंत्रित करने और दुर्घटनाओं से बचने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों सुमन कुमार, चमन लाल, काशी राम, रामस्वरूप, तारा देवी, सलोचना ठाकुर आदि ने कहा कि सलौणी-दियोटसिद्ध सड़क से प्रत्येक माह पंजाब से सैकड़ों श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर में बाबा के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। लेकिन, सलौणी-दियोटसिद्ध सड़क पर स्पीड ब्रेकर न होने से अक्सर दोपहिया वाहन चालक गाड़ियों को तेज गति से चलाते हैं। इससे सड़क किनारे चल रहे राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से समस्या का समाधान करवाने का आग्रह किया था। परिणामस्वरूप विभाग की ओर से जगह-जगह स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं। इस बारे में लोक निर्माण विभाग बड़सर के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह ने कहा कि उपमंडल बड़सर की मुख्य सड़कों पर स्पीड ब्रेकर लगाए जा रहे हैं और कई जगह कार्य पूरा भी हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed