फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tipper overturned again near Bari temple, driver safe

Hamirpur (Himachal) News: बारी मंदिर के पास फिर पलटा टिपर, चालक सुरक्षित

Sat, 03 Aug 2024 04:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Tipper overturned again near Bari temple, driver safe
टौणी देवी मंदिर के पास एनएच पर पल्टा टिप्पर। संवाद
मंदिर की चढ़ाई पर रोजाना हो रहे हादसे, एनएच निर्माण कंपनी नहीं दे रही ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टौणी देवी (हमीरपुर)। अणु से पाड़छू तक वाया टौणी देवी अवाहदेवी बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में लगभग 10 बजे बारीं मंदिर की चढ़ाई पर एनएच निर्माण कंपनी का टिपर पलट गया। गनीमत यह रही कि उस समय कोई राहगीर वहां से गुजर नहीं रहा था। दुर्घटना में चालक भी सुरक्षित है। इससे पहले भी इस जगह कई हादसे हो चुके हैं और टिपर हादसे में कंपनी के ड्राइवर की मौत भी हो चुकी है। अभी तक मोड़ के साथ डंगा और सुरक्षा के लिए कुछ भी नहीं लगा है। यह मोड़ शुरू से ही बेहद तीखा है और यहां अक्सर लोड गाड़ियां फंस जाती हैं। इस जगह पर कंपनी को प्रमुखता से कार्य करना चाहिए था लेकिन कंपनी यहां कार्य नहीं कर रही है और आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। इस चढ़ाई में दुपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है और पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीण देशराज चौहान, हरबंश सिंह, रोशन लाल, पूर्व प्रधान बबीता चौहान सहित अन्य ने मांग की है कि यहां पर कार्य प्राथमिकता पर किया जाए ताकि वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस चौकी टौणीदेवी के प्रभारी सुरिंद्र कुमार ने कहा कि इस बारे में कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed