{"_id":"66aa4cf92678e9b78b0f10b1","slug":"three-tier-grievance-redressal-system-established-to-resolve-complaints-parashar-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-132580-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत निपटान के लिए तीन स्तरीय शिकायत निवारण प्रणाली स्थापित : पराशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत निपटान के लिए तीन स्तरीय शिकायत निवारण प्रणाली स्थापित : पराशर
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय बड़सर में बोर्ड ने बिजली की बचत करने के लिए लगाई जागरूकता कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में बिजली बोर्ड ने बुधवार को बिजली की बचत करने के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर राकेश कुमार ने बिजली बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे जागरूक शिविरों से जहां विद्यार्थियों और पर अध्यापकों को नई-नई जानकारियां मिलती हैं वहीं समाज को भी जागरूक होने का अवसर प्रदान होता है। प्रदेश बिजली बोर्ड के सलाहकार अनुराग पाराशर ने सूचना प्रबंधन की बढ़ती आवश्यकता और उपयोग के मद्देनजर एवं नियामक आयोग के निर्देशानुसार बिजली आपूर्ति संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की। पराशर ने कहा कि बिजली संबंधी उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए नियामक आयोग की ओर से निर्धारित तीन स्तरीय शिकायत निवारण प्रणाली स्थापित की गई है।
नियामक आयोग की ओर से बिजली सुरक्षा नियमों पर चर्चा करते हुए कहा कि बिजली कनेक्शन जारी करने, अतिरिक्त विद्युत भार, अस्थायी बिजली कनेक्शन, विद्युत मीटर के स्थानांतरण, बिजली बिलों के भुगतान के लिए ऑनलाइन व अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिजली शिकायतों के लिए बिजली बोर्ड के टोल फ्री नंबर 1800-180-80 और 1912 स्थापित किया गया है। इससे बिजली से संबंधित शिकायत की जा सकती है। इससे पूर्व कॉलेज के राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता डॉ. मनोज डोगरा ने कार्यक्रम की रूपरेखा को साझा किया और बिजली बोर्ड सलाहकार का परिचय करवाया।