{"_id":"6a0b4f11563faf6164013b3c","slug":"three-students-of-nadaun-college-got-jobs-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-194085-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन कॉलेज के तीन विद्यार्थियों को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन कॉलेज के तीन विद्यार्थियों को मिली नौकरी
Tue, 19 May 2026 11:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 19 May 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के बीवॉक रिटेल मैनेजमेंट विभाग के तीन विद्यार्थियों को निजी कंपनियों में प्लेसमेंट प्राप्त हुई है। चयनित विद्यार्थियों में आंचल को चार लाख रुपये वार्षिक पैकेज मिला है, जबकि पल्लवी और उदय को 3.5-3.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर चयनित किया गया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार बस्सी और नोडल अधिकारी डॉ. नितिका ने बीवॉक विभाग और चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्लेसमेंट सेल से प्रो. रवि कांत ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय में बीवॉक कार्यक्रम मेधावी फाउंडेशन द्वारा संचालित किया जा रहा है। मेधावी फाउंडेशन के जनरल मैनेजर रोशन चौधरी और प्रदेश समन्वयक नितिन मिन्हास ने भी विद्यार्थियों को इस सफलता पर बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
