{"_id":"61b0f629c5e9ac4c5c50368f","slug":"three-people-turned-out-to-be-corona-positive-hamirpur-hp-news-sml392814142","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोग निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोग निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में बुधवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट में इनकी पुष्टि हुई है। जबकि, आरटीपीसीआर टेस्ट में कोई भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि बुधवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 381 सैंपल लिए गए, जिनमें से केवल तीन पॉजिटिव निकले।
डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि जिला में कोरोना संक्रमण के मामलों का पता लगाने के लिए लगातार सैंपलिंग और टेस्टिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के नए वेरियंट के मद्देनजर भी जिले में विशेष एहतियात बरती जा रही है तथा विदेशों से आने वाले लोगों की विशेष निगरानी की जा रही है। हाई रिस्क वाले देशों से आने वाले लोगों को सात दिन के होम क्वारंटीन पर रखा जाएगा तथा उनके आरटीपीसीआर टेस्ट किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में विदेशों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी साझा करें, ताकि इन लोगों की विशेष निगरानी की जा सके।