{"_id":"667575e786e526f7ae0bc9b6","slug":"three-day-fair-starts-in-bhadauli-bhagaur-village-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-130089-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भड़ौली भागौर गांव में तीन दिवसीय मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भड़ौली भागौर गांव में तीन दिवसीय मेला शुरू
विज्ञापन
पहले दिन बदारन स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत
धनेटा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बदारन के गांव भड़ौली भागौर में शुक्रवार को 3 दिवसीय मेले का शुभारंभ एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने झंडा रस्म अदा कर किया। मेला कमेटी के प्रधान राजेंद्र ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। इस मेले की शुरुआत वर्ष 2018 से की गई थी। यह मेला गोशाला प्रबंधक सुखदेव शास्त्री ने शुरू किया था। अब ग्रामीण इस मेले को परंपरागत रूप से चला रहे हैं। एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने कहा कि इन मेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में स्थानीय कलाकार व स्कूली बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रथम दिवस राजकीय उच्च पाठशाला बदारन के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान अनीता चौधरी, उप प्रधान कुलदीप, बीडीसी सविता शर्मा, रंजना, हरदीप ठाकुर आदि उपस्थित रहे।