फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Three Ayushman Arogya Mandirs of Bhoranj got national recognition

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को मिली राष्ट्रीय मान्यता

Fri, 25 Jul 2025 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 25 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Three Ayushman Arogya Mandirs of Bhoranj got national recognition
खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ललित कालिया के साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के प्रभारी। स्रोत: संस्थान - फोटो : पुलिस व पीएसी बल को निर्देश देते एसडीएम व सीओ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोरंज(हमीरपुर)। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर उपमंडल भोरंज ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
भोरंज खंड के अंतर्गत आने वाले सिविल अस्पताल भोरंज से संबद्ध तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर जोल, अमनेड़ और चंदरुही को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) के तहत राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। इससे पहले ये सभी संस्थान राज्य स्तर पर भी प्रमाणित हो चुके हैं।
इन केंद्रों को अब भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सात प्रमुख सेवा पैकेज प्रदान करने की पात्रता प्राप्त हो गई है। इनमें गर्भवती महिलाओं की देखभाल से लेकर नवजात शिशु, किशोरावस्था स्वास्थ्य, संचारी और गैर-संचारी रोगों का प्रबंधन, दवाइयां और जांच सेवाएं तथा परिवार नियोजन जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र को इस उपलब्धि के लिए प्रत्येक वर्ष 1,26,000 की विशेष अनुदान राशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे इन केंद्रों पर अधिक प्रभावी तरीके से कार्य किया जा सकेगा। सीएचओ रमा, रीनू, गुरजीत कौर, संजीव कतना, अमरदीप, खंड कार्यक्रम अधिकारी निशांत शर्मा और ब्लॉक अकाउंटेंट बलबीर सिंह ने इस उपलब्धि के लिए विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed