फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Thousands of people will gather against Chitta today, traffic will be diverted in the city half an hour before.

Hamirpur (Himachal) News: चिट्टे के खिलाफ आज जुटेगी हजारों की भीड़, शहर में आधा घंटा पहले ट्रैफिक होगा डायवर्ट

Tue, 16 Dec 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 16 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार के चिट्टा विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को वीरभूमि हमीरपुर में आवाज बुलंद होगी। प्रशासन के मुताबिक मेगा वॉकथॉन में विद्यार्थियों और युवाओं सहित लगभग दस हजार लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस दौरान हमीरपुर शहर में यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं। वॉकथॉन शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी 10:30 बजे तक शहर के ट्रैफिक को पूर्ण रूप से डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो कि पदयात्रा के शहर से गुजरने तक डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में यह मेगा वॉकथॉन शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान से आरंभ होकर नादौन चौक, गांधी चौक, मुख्य बाजार, भोटा चौक और हथली खड्ड पुल से गुजरते हुए दोसड़का स्थित पुलिस मैदान में समाप्त होगी। जहां मुख्यमंत्री प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से बाल स्कूल हमीरपुर के मैदान में पुलिस के प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ के कलाकार प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन एवं मनोरंजन करेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू के पहुंचने तक यह प्रस्तुति जारी रहेगी। मैदान में मुख्यमंत्री के आगमन के साथ ही प्रतिभागियों को चिट्टा का विरोध करने की शपथ दिलाई जाएगी और पदयात्रा शुरू हो जाएगी।
पदयात्रा के समय शहर में ठप हो जाएगा यातायात
पदयात्रा के दौरान हमीरपुर शहर में यातायात पूरी तरह रोक दिया जाएगा और सभी वाहनों को अणु, पक्का भरो और मट्टनसिद्ध से ही बाईपास की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। केवल एंबुलेंस और अन्य एमरजेंसी वाहनों को ही शहर में एंट्री की अनुमति होगी। वॉकथॉन के प्रतिभागियों को लेकर आने वाले सभी वाहनों को बहुतकनीकी काॅलेज बड़ू के मैदान में पार्क किया जाएगा। अणु की ओर से आने वाले ये वाहन कैप्टन मृदुल चौक पर प्रतिभागियों को उतारने के बाद बड़ू की ओर रवाना हो जाएंगे, जबकि दोसड़का की ओर से आने वाले वाहन, प्रतिभागियों को बस स्टैंड पर उतारने के बाद बड़ू की ओर वापस चले जाएंगे। पदयात्रा जैसे ही भोटा चौक से हथली की ओर रवाना होगी, तो पीछे शहर में ट्रैफिक को चरणबद्ध ढंग से खोल दिया जाएगा।


समाप्ति पर यहां पर मिलेंगे वाहन
दोसड़का के पुलिस मैदान में मुख्यमंत्री के संबोधन और प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट वितरण के बाद जैसे ही यह आयोजन समाप्त होगा तो सुजानपुर और नादौन की ओर जाने वाले प्रतिभागियों को दोसड़का चौक पर ही उनके वाहन उपलब्ध होंगे, जबकि भोटा और भोरंज की ओर जाने वाले प्रतिभागियों के वाहन दोसड़का से आगे की ओर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed