{"_id":"67a113a7216bcc0c4c0395ec","slug":"this-year-85-more-farmers-got-crop-insurance-done-than-last-year-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-147320-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल 85 \nअधिक किसानों ने करवाया फसल बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल 85 अधिक किसानों ने करवाया फसल बीमा
Tue, 04 Feb 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। रबी सीजन 2024-25 के तहत जिला के 24,535 किसानों ने फसल बीमा के लिए पंजीकरण किया है। पिछले साल के मुकाबले इस साल 85 अधिक किसानों ने पंजीकरण किया है।
पिछले साल जहां 24,450 किसान पंजीकृत हुए थे, वहीं इस साल 24535 किसानों ने पंजीकरण करवाया। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, 2024 थी।
कृषि विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीकरण के लिए अक्तूबर 2024 से पंजीकरण प्रक्रिया जिला में आरंभ हो गई थी। पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 15 दिसंबर, निर्धारित की थी। योजना के तहत वर्तमान रबी सीजन में गेहूं की फसल के लिए जिला हमीरपुर की सभी तहसीलें और उपतहसीलें अधिसूचित की गई हैं।
हमीरपुर में रबी सीजन 2024-25 के लिए गेहूं की फसल के बीमे के लिए किसानों को प्रति हेक्टेयर 900 रुपये यानी 36 रुपये प्रति कनाल प्रीमियम देना होगा। इसकी बीमित राशि 60,000 रुपये प्रति हेक्टेयर होगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं में होने वाले फसल के नुकसान से पीड़ित किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत जनवरी 2016 में हुई थी।