फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Thieves steal jewelery worth lakhs of rupees by breaking fence

Hamirpur (Himachal) News: खिड़की तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के गहने चुराए

Wed, 03 Dec 2025 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 03 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के स्वाहल में चोरी की मामला सामने आया है। चोरों ने मकान की खिड़की को तोड़कर सोने के गहने सहित आधा दर्जन सूट चुरा लिए हैं। चोरी की वारदात का पता चलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

वहीं, जिस घर में चोरी हुई है उस घर के पारिवारिक सदस्य बाहर रहते हैं। किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह यहां आए थे। इस कारण गहने और सूट घर में रखे थे। शिकायतकर्ता वीरेंद्र कुमार निवासी सवाहल ने बताया कि सोमवार रात के समय घर की पिछली खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोर अंदर घुसे और गहनों में सोने की नथ, झुमके, बालियां आदि चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह के समय चोरी की वारदात का पता चलने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की है। संबंधित परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed