फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There will be no politics of any kind in development works: Suresh Kumar

विकास कार्यों में नहीं होगी किसी प्रकार की राजनीति : सुरेश कुमार

Sun, 07 Apr 2024 06:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 06:04 PM IST
विज्ञापन
भोरंज के धसमाईं और लठवान गांव में विधायक आपके द्वारा कार्यक्रम में गिनाईं उपलब्धियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के धसमाईं और लठवान गांव में रविवार को विधायक आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 15 माह के कार्यकाल में प्रदेश में विकास को गति मिली है। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य और भाजपा के 35 वर्षों के कार्यों की तुलना करने का समय अब आ गया है। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव से एक समान विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हमीरपुर जिले से संबंध रखते हैं और एक आम परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का हाथ मजबूत करने के लिए हमीरपुर जिले के लोगों को कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट करना होगा। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को 1500 रुपये देने का कार्य किया, लेकिन भाजपा ने इसे रोकने का कार्य कर महिला विरोधी होने का परिचय प्रदेशवासियों को दिया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में पांच साल चलेगी और विकास के बल पर कांग्रेस पार्टी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव पर अपनी जीत दर्ज करेगी। इस दौरान भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, पूर्व अध्यक्ष राजीव लाल मेहर, जिला उपाध्यक्ष नरेश ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी चंदन ठाकुर, महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य सविता मिन्हास, झरलोग पंचायत प्रधान मोनिका देवी, महिला मंडल अध्यक्ष राधा देवी, ओपी शर्मा, पंडित अमीं चंद, लेखराम, सूबेदार सुख देव, प्रकाश चंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed