फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There was an uproar in the Gram Sabha regarding social audit in Gram Panchayat Panded.

Hamirpur (Himachal) News: ग्राम पंचायत पंदेड़ में सोशल ऑडिट ग्राम सभा में हुआ हंगामा,

Sun, 24 Sep 2023 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 24 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत पंदेड़ में शनिवार को सोशल ऑडिट के लिए आयोजित ग्राम सभा की बैठक में खूब हंगामा हुआ। बैठक की अध्यक्षता सुनीता देवी की देखरेख में हुई। शनिवार को तीसरी बार यह बैठक बुलाई गई थी। सोशल आडिट टीम में खंड रिसोर्स पर्सन संदेश कुमार और पंचायत रिसोर्स पर्सन शशिकांत शामिल रहे। तभी ग्रामीणों ने पंचायत पर आरोप लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत अपनी मनमर्जी से कार्य करती है तथा अपने चहेतों को ही मनरेगा कार्यों के मस्टर रोल में नाम डालती है। उनका यह भी कहना था कि जिन-जिन लोगों ने पशुशालाएं बनाईं, उनमें से कुछ लोग उन पशुशालाओं को कमरे के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत में जो भी थोड़े बहुत काम होते हैं, वहां मौके पर जाकर कभी निरीक्षण नहीं किया जाता। काम कौन कर रहा है व कौन नहीं, इसका कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा। मनरेगा के काम स्थानीय लोगों के बजाय बाहरी राज्यों के मजदूरों से करवाए जाते हैं। लोगों का कहना था कि जब से यह पंचायत बनी है, सभी विकास के कार्य ठप हैं। कई लोगों को रिकवरी भी डाली गई है। पंचायत सचिव नीलम कुमारी ने कहा कि जिन लोगों को रिकवरी पड़ी है, उनको काम से अधिक मैटीरियल अधिक चला गया था। इस कारण यह रिकवरी पड़ी है। सुनीता देवी का कहना है कि यह रिकवरी पंचायत प्रधान सचिव व ग्राम रोजगार सेवक भरे, न की गरीब जनता। क्योंकि उनको मैटीरियल काम से अधिक क्यों दिया गया और जिन्होंने रिकवरी भर दी है, उन्हें भी वापस की जाए। पंचायत के लोगों ने यह भी मामला उठाया कि पंचायत में कई कार्य अधूरे पड़े हैं। जैसे साइन बोर्ड, कुछ जॉब कार्डों का अपडेट न होना, कॉउ शेडों का सही इस्तेमाल न होना तथा लोगों का यह भी कहना था कि एक साइन बोर्ड पर तो 30,000 ( तीस हजार) रुपये की राशि दान की दर्शायी है। लेकिन 30,000 रुपये की रसीद नहीं दिखाई गई तथा पैमाइश पुस्तिका मांगने पर भी नहीं दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल आडिट बैठक में यह भी जानकारी मिली कि ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय वहां बनाए गए जहां पहले से ही दो-दो शौचालय बने थे। यह आरोप पंचायत के पूर्व उप प्रधान राजकुमार ने लगाया और कहा कि यह जांच का विषय है। उनका कहना था कि यह सभी शिकायतें लोकपाल मनरेगा हमीरपुर को 9 मई 2023 को भेज दी गई हैं। सोशल ऑडिटर संदेश कुमारी ने कहा कि यह सभी शिकायतें विषय वार कार्रवाई रजिस्टर पर अंकित कर दी गई हैं। आगे जो भी कार्रवाई होगी उससे लोगों को अवगत करवा दिया जाएगा। जब बैठक की अध्यक्ष सुनीता देवी से इस कार्रवाई रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया और कहा कि वह इस कार्रवाई से सहमत नहीं हैं। अब यह पूरा मामला 17 अक्तूबर को जनमंच में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed