फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There should not be unnecessary delay in DPR of projects: Ratna

Hamirpur (Himachal) News: परियोजनाओं की डीपीआर में अनावश्यक देरी न हो ः रत्न

Sat, 25 Nov 2023 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
There should not be unnecessary delay in DPR of projects: Ratna
हमीर भवन में आयोजित विधानसभा की सामान्य विकास समिति की बैठक में उपस्थित अध्यक्ष एवं अन्य विधायक
हमीरपुर। प्रदेश विधानसभा की सामान्य विकास समिति ने शनिवार देर शाम को जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके विभिन्न विकास कार्यों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। सामान्य विकास समिति के अध्यक्ष संजय रत्न और अन्य सदस्य विधायकों जीतराम कटवाल, देवेंद्र कुमार भुट्टो, दलीप ठाकुर, सुदर्शन सिंह बबलू और आशीष शर्मा ने विभागीय अधिकारियों से इन विकास कार्यों एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के विभिन्न कार्यों की समीक्षा के दौरान सभापति संजय रत्न और अन्य सदस्य विधायकों ने कहा कि विधायक प्राथमिकता वाली परियोजनाओं की डीपीआर तैयार करने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पीएमजीएसवाई, नाबार्ड, सीआरएफ और अन्य परियोजनाओं के तहत स्वीकृत सड़कों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट तलब की। बरसात के मौसम में प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को अतिशीघ्र बहाल करने के लिए जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की सराहना करते हुए संजय रत्न ने कहा कि जिन सड़कों को अभी अस्थायी तौर पर बहाल किया गया है, उनके मरम्मत कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाने चाहिए। दूरदराज के गांवों में अगर जमीन विवाद के कारण सड़क निर्माण में अड़चनें आ रही हैं तो इसके लिए लोक निर्माण विभाग को जनप्रतिनिधियों की मदद लेनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों की मदद से कई अड़चनों को दूर किया जा सकता है। सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक समय फील्ड में रहना चाहिए, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा हो सके। उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की वोल्टेज समस्या के समाधान और नवनिर्मित बिजली सब स्टेशनों को तुरंत संचालित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने एडीबी की परियोजना के माध्यम से जिला हमीरपुर में पर्यटन की संभावनाओं के उचित दोहन पर भी बल दिया। समिति ने कई अन्य परियोजनाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्धारित अवधि के भीतर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में कई अन्य विकासात्मक मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन





पौने तीन घंटे देरी से पहुंची समिति
विधानसभा सामान्य विकास समिति तय समय से पौने तीन घंटे देरी से पहुंची। समिति की बैठक तीन बजे हमीर भवन में प्रस्तावित थी, लेकिन समिति पौने छह बजे यहां पहुंची। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, परिवहन विभाग, एचआरटीसी, राज्य कर एवं आबकारी, स्वास्थ्य, खनन, उद्योग, बिजली बोर्ड समेत अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बैठक के लिए हमीर भवन में अढाई बजे ही पहुंच चुके थे। देरी के चलते अधिकारियों और कर्मचारियों को यहां पर लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed