{"_id":"6742550aabc68bd5cc0322b4","slug":"there-is-no-parking-facility-in-the-city-vehicles-are-parked-on-the-roadside-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-141550-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शहर में नहीं पार्किंग की सुविधा, सड़क किनारे लग रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शहर में नहीं पार्किंग की सुविधा, सड़क किनारे लग रहे वाहन
Sun, 24 Nov 2024 03:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर में वाहनों को पार्क करने की सुविधा नहीं है। लोग अपनी सुविधा के अनुसार गाड़ियां सड़क किनारे कहीं भी लगा देते हैं। इस व्यवस्था से जाम की समस्या बनी रहती है।
वहीं, ऐसे में अन्य वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बाजार में सामान खरीदने के लिए ग्राहक आते हैं, तो अपनी गाड़ियां गलियों में लगाकर चले जाते हैं, जिससे समस्या बनी रहती है। वार्ड नंबर एक में पालमपुर-सुजानपुर मार्ग पर साथ लगती चढ़ाई पर आधा दर्जन के करीब गाड़ियां लगी रहती हैं। वहीं, यह गाड़ियां दुर्घटनाओं को भी न्योता देती हैं। प्रशासन मात्र चालान काटकर अपनी डयूटी से इतिश्री कर लेता है। लगातार जाम के कारण वरिष्ठजनों के साथ बच्चों को भी सड़क से गुजरना मुश्किल हो जाता है। यदि प्रशासन ने समय रहते वाहनों को पार्क करने की सुविधा नहीं दी, तो जाम की समस्या बनी रहेगी। नगर परिषद वाहनों को पार्क करने के लिए जमीन की तलाश कर रही है, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है।
कोट
-नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि वाहनों को पार्क करने के लिए पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। शीघ्र ही भूमि का चयन किया जाएगा।
वहीं, एसडीएम सुजानपुर रोहित ने कहा कि सड़क में पीली पट्टी लगाई गई है, ताकि गाड़ी मालिक अपनी गाड़ियां पीली पट्टी के अंदर ही खड़ी करें। लोगों को समय-समय पर जागरूक भी किया जाता है।