फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There is no internet facility yet in Patwarghar and Kanungo offices: Union

पटवारघर और कानूनगो दफ्तर में अभी तक इंटरनेट की सुविधा नहीं : संघ

Tue, 02 Jul 2024 05:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन कार्य नहीं हो रहे पूरे, संघ ने सुविधाओं की सरकार से उठाई मांग
विज्ञापन

राजस्व कार्य के साथ फीस माॅड्यूल भी कर दिया है ऑनलाइन
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। प्रदेश राजस्व विभाग में पहली जुलाई से लागू किए गए ऑनलाइन फीस माॅड्यूल (मापांक) ने पटवारी और कानूनगो को परेशानी में डाल दिया है। राजस्व कार्य ऑनलाइन होने के साथ अब फीस माॅड्यूल भी ऑनलाइन कर दिया गया है लेकिन किसी भी पटवारघर और कानूनगो दफ्तर में अभी तक इंटरनेट की सुविधा नहीं है। प्रदेश संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ ने सरकार को चेताया है कि जब तक पटवारघरों और कानूनगो दफ्तर में ब्राॅडबैंड के साथ प्रिंटर सुविधा नहीं दी जाती तब तक कैसे ऑनलाइन काम होंगे। महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कपूर ने कहा कि इसके चलते प्रदेशाध्यक्ष ने 17 जुलाई को इस विषय और अन्य मांगों को लेकर राज्यस्तरीय बैठक बुलाई है। अगर इससे पहले सरकार ने ऑनलाइन फीस मॉड्यूल के संदर्भ में कोई हल नहीं निकाला तो पटवारी ओर कानूनगो ऑनलाइन कार्य करने में असमर्थ होंगे।



प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कपूर ने कहा कि ऑनलाइन कार्य होने से लोगों के कार्य जल्द होते हैं और समय की भी बचत होती है लेकिन यह तभी संभव है जब तक पटवारघरों में ब्राॅडबैंड और प्रिंटर की सुविधा हो। अजय कपूर ने कहा कि सभी पंचायतघरों की तरह पटवारघरों को भी ब्राॅडबैंड सुविधा दी जाए क्योंकि बिना इंटरनेट सुविधा के ऑनलाइन फीस कैसे काटी जाएगी। अजय कपूर ने कहा कि राजस्व विभाग के सभी कर्मचारी अपने खर्चे पर ऑनलाइन कार्यों को निपटा रहे हैं। जब तक इंटरनेट की सुविधा नहीं मिल जाती, फीस मॉड्यूल को धरातल स्तर पर लागू नहीं किया जा सकता। इस मौके पर हमीरपुर की जिला प्रधान मीना शर्मा, महासचिव राकेश कुमार, समन्वयक अवनीश, तहसील नादौन के प्रधान विकास पटियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed