फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There is no doctor in PHC Dhaneta since four days

चार दिन से पीएचसी धनेटा में चिकित्सक नहीं, डेपुटेशन पर भेजा नादौन

Sun, 29 May 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
There is no doctor in PHC Dhaneta since four days
पीएचसी धनेटा। - फोटो : Hamirpur-HP
धनेटा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा सुविधाओं और स्टाफ के अभाव में खुद बीमार चल रहा है। इस अस्पताल में स्टाफ की तैनाती होने के बावजूद यहां कोई नहीं मिलता है। इसका कारण यह है कि यहां के अधिकतर स्टाफ को डेपुटेशन पर नादौन भेजा जा रहा है। वर्तमान में एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक लैब तकनीशियन, एक स्टाफ नर्स, एक एमएचएस, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यहां पर सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन, चार दिन से यहां पर तैनात एकमात्र डॉक्टर भी नहीं आ रहे हैं,, क्योंकि उनकी रात्रि ड्यूटी नादौन अस्पताल में लगाई गई है। साथ ही स्टाफ नर्स की ड्यूटी भी नादौन अस्पताल में लगाई गई है।
विज्ञापन

ऐसे में मरीजों का मर्ज बढ़ रहा है। यहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिलने से लोग भड़क गए हैं। लोगों को उम्मीद थी कि वर्तमान सरकार इस अस्पताल की सुध लेगी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। धनेटा अस्पताल के दर्जे को बढ़ाने की मुख्यमंत्री की घोषणा कब पूरी होगी, इस पर सभी की निगाहें हैं। पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष केशव कपिल, धनेटा पंचायत की प्रधान मधुबाला, राजू विज, अजय विज, संदीप कुमार, अनुज कुमार, राजेश नंदा सहित अन्य ने सरकार व विभाग से मांग की है कि जल्द इस अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारा जाए।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि वह अभी कार्यालय से बाहर हैं और धनेटा अस्पताल के स्टाफ की नादौन अस्पताल में लगने वाली ड्यूटी के बारे में बाद में ही बता पाएंगे। उधर, नादौन के पूर्व विधायक और एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस अस्पताल के दर्जे को बढ़ाने की घोषणा कर दी है। जल्द ही मुख्यमंत्री की घोषणा को अमलीजामा पहना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed