{"_id":"664c8388403cdffb4b0ddb0d","slug":"there-is-a-struggle-to-get-the-test-report-there-is-no-separate-counter-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-128092-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टेस्ट रिपोर्ट लेने के लिए हो ही धक्कामुक्की, अलग से नहीं है काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टेस्ट रिपोर्ट लेने के लिए हो ही धक्कामुक्की, अलग से नहीं है काउंटर
विज्ञापन
अस्पताल में रिपोर्ट लेने के लिए खड़े मरीज। संवाद
बिल काउंटर पर जुट रही मरीजों की भीड़, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को होती है अधिक दिक्कत
बुजुर्ग मरीजों को भी यहीं खड़े होकर लेनी पड़ती है रिपोर्ट
अन्य काउंटर पर अपनी रिपोर्ट लेने का नहीं है प्रावधान
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर मेंं जिन मरीजों ने सरकारी लैब में अपने टेस्ट करवाए होते हैं उन्हें दो बजे के बाद बिल काउंटर के पास अपनी रिपोर्ट लेनी होती है। लैब के कर्मचारी यहां पर रिपोर्ट देते हैं। इस दौरान एक सुरक्षा कर्मचारी भी तैनात रहता है ताकि धक्कामुक्की न हो। लेकिन, यहां पर रिपोर्ट देने के लिए अलग से काउंटर नहीं है। ऐसे में मरीजों की खासी भीड़ यहां पर जुटी रहती है। इस भीड़ में उन मरीजों को खासी परेशानी होती है जिनकी तबीयत अधिक खराब होती है। इतनी भीड़ में बार-बार धक्कामुक्की हो जाती है। ऐसे में बुजुर्ग मरीजों व गर्भवती महिलाओं को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मरीजों राकेश, विक्रम, जोगिंद्र, रणधीर, विमला, कमली, राणो देवी, नीलम आदि ने कहा कि रिपोर्ट देने के लिए अलग से काउंटर हो और सब मरीजों की एक साथ रिपोर्ट देने के अलावा अलग-अलग रिपोर्ट दे दी जाए ताकि इतनी भीड़ एक साथ न हो। इतनी भीड़ में धक्कामुक्की होती है। इससे बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को दिक्कत होती है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि मरीजों को रिपोर्ट समय पर दी जाती है।