फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There is a flaw in the system... An injury to the honor of the martyrs in Veerbhoomi

Hamirpur (Himachal) News: व्यवस्था में खोट... वीरभूमि में बलिदानियों के सम्मान पर चोट

Fri, 25 Jul 2025 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 25 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
There is a flaw in the system... An injury to the honor of the martyrs in Veerbhoomi
जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन युद्ध स्मारक। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। कारगिल सहित अन्य युद्धों और ऑपरेशन में देश के लिए बलिदान होने वाले वीरभूमि हमीरपुर के सपूतों के सम्मान पर शासन और सिस्टम में खोट के चलते चोट पहुंच रही है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला में निर्माणाधीन युद्ध स्मारक का निर्माण कार्य दो वर्ष से अधर में लटका हुआ है।
यहां पर दो दफा भाजपा और कांग्रेस सरकार में शिलान्यास किया गया, लेकिन निर्माण अभी तक अधर में है। बजट की कमी का हवाला देकर युद्ध स्मारक का निर्माण रोक दिया गया है। फाइलों में निर्माण को दोबारा बहाल करने की कसरतें और दावे हो रहे हैं, लेकिन इस बार भी कारगिल विजय दिवस के कार्यक्रम में बलिदानियों के परिवारों को युद्ध स्मारक में न तो अपनों के नाम दिखेंगे और न ही उनकी वीरगाथाएं पढ़ने को मिलेंगी।
विज्ञापन

भाजपा सरकार में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले इस स्मारक का शिलान्यास हुआ। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ तो कांग्रेस ने दावा किया कि बिना बजट शिलान्यास हुआ था और दोबारा यहां पर शिलान्यास कर नवंबर 2023 में निर्माण को शुरू किया गया, लेकिन कुछ समय के बाद ही निर्माण कार्य अधर में लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य का जिम्मा हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग ने लोक निर्माण विभाग को सौंपा है। इसके लिए 70 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था।
पहली किस्त के रूप में 12 लाख की राशि लोक निर्माण विभाग को मिली थी, लेकिन अब तक यहां पर 20 लाख रुपये खर्च हो चुके है। ठेकेदार ने भुगतान न होने के चलते निर्माण कार्य को रोक दिया है।
अभी तक 20 फीसदी ही कार्य पूरा हो पाया है। युद्ध स्मारक में ग्रेनाइट की विशाल पट्टिका स्थापित करने और इस पर हमीरपुर के शहीदों के नाम अंकित किए जाने की योजना थी। स्मारक में एक पार्क भी बनाया जाना प्रस्तावित था।

पहली बार 26 जुलाई, 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नगर परिषद हमीरपुर के टाउन हॉल में कारगिल शहीदों की याद में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के दौरान युद्ध स्मारक की घोषणा करते हुए शिलान्यास किया।
उसके बाद 9 जुलाई, 2023 को वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने युद्ध स्मारक का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed