{"_id":"68dc26f4fa21dd5c920f5425","slug":"the-young-man-died-not-from-electric-shock-but-from-injuries-sustained-after-falling-from-a-pole-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-168573-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: करंट लगने से नहीं, खंभे से गिरकर लगी चोट से हुई थी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: करंट लगने से नहीं, खंभे से गिरकर लगी चोट से हुई थी युवक की मौत
Wed, 01 Oct 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। दियोटसिद्ध में बिजली के खंभे से गिरकर व्यक्ति की हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खंभे से गिरकर लगी चोट के कारण मौत होने का खुलासा हुआ है।
हालांकि, पहले आशंका जताई जा रही थी कि अचानक बिजली लाइन में करंट आने से लगे झटके से मजदूर गिरा है। वहीं, अब पोस्टमार्टम में बिजली का करंट न लगने की पुष्टि हुई है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय गिरवर प्रसाद निवासी गांव जलवा खैड़ा जिला हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जबकि घायल मजदूर का नाम जलाल चौधरी है, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।
दोनों मजदूर एक निजी ठेकेदार के पास कार्य कर रहे थे। इस दौरान बीते सप्ताह दोनों अचानक खंभे से गिर गए थे। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। गिरने से लगी चोट के कारण ही व्यक्ति की मौत हुई थी। करंट लगने की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई पुष्टि नहीं हुई है।