फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The water supply pipeline in Nauhgin has been broken for one and a half months, and water is flowing wastefully.

Hamirpur (Himachal) News: नौहगीं में डेढ़ माह से जल आपूर्ति की पाइपलाइन टूटी, बेकार बह रहा पानी

Tue, 24 Mar 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
सचित्र:
विज्ञापन




जल शक्ति विभाग ने नहीं किया मरम्मत कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस(हमीरपुर)। तहसील नादौन के अंतर्गत आने वाले गांव नौहगीं में पिछले डेढ़ माह से जल आपूर्ति की पाइप लाइन टूटी है जिससे हर दिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। स्थानीय लोगों ने इस बारे कई बार संबंधित विभाग को सूचना दी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने कहा कि पाइप लाइन से हजारों लीटर पानी की बर्वादी हो रही है वहीं पानी के कारण सड़क भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। गड्ढों में पानी भर गया है जिससे वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी नरेंद्र कुमार, राजीव, प्रवीन, गोरखराम, सुरजीत ने कहा कि पिछले डेढ़ माह से रोजाना पानी व्यर्थ बह रहा है लेकिन जलशक्ति विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।


सड़क की हालत भी खस्ता हो गई है जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है ताकि पानी की बर्वादी रोकी जा सके। इस बारे जल शक्ति विभाग नादौन के सहायक अभियंता अमित ने कहा कि इस बारे पता किया जाएगा और समस्या का हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed