{"_id":"6a08c4aa6ad782e0bd0e6100","slug":"the-vision-of-a-developed-india-is-incomplete-without-a-developed-himachal-anurag-hamirpur-hp-news-r-399-1-sml1005-470328-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकसित भारत की परिकल्पना विकसित \nहिमाचल के बिना अधूरी : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित भारत की परिकल्पना विकसित हिमाचल के बिना अधूरी : अनुराग
Sun, 17 May 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 17 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने चंडीगढ़ में वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन के प्रथम वार्षिक उत्सव नियुंदर में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता, लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज एवं राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार के साथ सहभागिता की।
अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन विश्वभर में बसे हिमाचलियों को एक मंच पर लाने और हिमाचली साहित्य, सभ्यता और संस्कृति को आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना विकसित हिमाचल के बिना अधूरी है। हिमाचल केवल जन्मभूमि नहीं, बल्कि संस्कार, परंपरा, पहचान और परिवार का प्रतीक है। यदि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, तो हिमाचल को भी समान रूप से विकसित बनाना होगा।
विज्ञापन
राज्य पर्यावरणीय असंतुलन जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है, इसलिए यहां विकास के साथ-साथ पर्यावरण और संस्कृति का संरक्षण भी आवश्यक है। संवाद