{"_id":"6065c9c58ebc3edf61451f9e","slug":"the-vehicle-collided-with-the-girl-while-crossing-the-road-hamirpur-hp-news-sml3660748128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार करते बच्ची को वाहन ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार करते बच्ची को वाहन ने मारी टक्कर
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। कस्बे से कुछ दूरी पर सौर गांव के पास सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आकर दस वर्षीय बच्ची घायल हो गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा में प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया। जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने भी मामले की छानबीन शुरू कर दी है। भगेटू निवासी ज्योति (10) पुत्री राकेश कुमार सौर गांव में भागवत कथा सुनने अपनी दादी के साथ बस में गई। जैसे ही वह बस से उतरी और सड़क पार करने लगी तो सड़क पर आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस टक्कर में बच्ची बेहोश हो गई।
बेहोशी की हालत में मासूम को भोटा पीएचसी लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। भोटा पीएचसी की चिकित्सक इंदु पठानिया का कहना कि जब बच्ची को अस्पताल लाया गया, तब वह बेहोशी की हालत में थी। बच्ची के सिर पर गंभीर चोट आई है। इसके चलते उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया। भोटा पुलिस सहायता कक्ष के प्रभारी अजायब सिंह का कहना है कि सड़क पार करते समय बच्ची वाहन की चपेट में आ गई। घायल को हमीरपुर से टांडा रेफर किया गया है। पुलिस की टीम भी बयान लेने के लिए टांडा रवाना हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।