फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The stories of Gugga Jaharveer resonated in every home in Dhaneta.

Hamirpur (Himachal) News: धनेटा में घर घर गूंजी गुग्गा जाहरवीर की गाथाएं

Sun, 25 Aug 2024 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
कृष्ण जन्माष्टमी तक चलेगी गुग्गा जाहरवीर की वीर गाथा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन/धनेटा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के धनेटा में गुग्गा जाहरवीर की सेवक जागरण मंडली घर-घर जाकर गुग्गा गाथा का गुणगान कर रही है। गुग्गा जाहरवीर मंदिर लालां दा टियाला (धनेटा) के मुख्य सेवक मनीष शर्मा ने कहा कि गुग्गा जाहरवीर की वीर गाथा रक्षाबंधन के दिन शुरू होकर कृष्ण जन्माष्टमी के दिन तक चलती है। इसमें गुग्गा बाबा का छतर उठाकर महिमा का गुणगान किया जाता है।
सभी बाबा जी के छतर के आगे नतमस्तक होकर मन्नतें मांगते हैं। गुग्गा नवमी के दिन बाबा जी को रोट चढ़ाया जाता है। प्रदेश की लोक संस्कृति में गुग्गा जी के प्रति अपार आदर भाव देखते हुए कहा गया है कि गांव-गांव में खेजड़ी, गांव-गांव में वीर गुग्गाजी का आदर्श व्यक्तित्व भक्तजनों के लिए सदैव आकर्षण का केंद्र रहा है।
विज्ञापन

गुग्गा राजस्थान के लोक देवता हैं। इन्हें जाहरवीर गुग्गा के नाम से भी जाना जाता है। गुग्गा जी के प्रतीक के रूप में पत्थर या लकड़ी पर सर्प मूर्ति उकेरी जाती है। लोक धारणा है कि सर्प दंश से प्रभावित व्यक्ति को यदि गुग्गा की माड़ी (मंदिर) तक लाया जाए तो वह व्यक्ति सर्प विष से मुक्त हो जाता है। गुग्गा मंडली में मनीष शर्मा, राज कुमार, कमल दत्त, लक्की, गुरभक्त सिंह, सुरेश कुमार, ओंकार चंद, देश राज, बलबीर सिंह, जीवन, गुरदास राम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed