{"_id":"68d458c87c90ec9677042764","slug":"the-situation-is-not-clear-regarding-the-help-of-rs-1500-crore-announced-by-pm-sunil-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-167843-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम घोषित 1500 करोड़ की मदद को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं : सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम घोषित 1500 करोड़ की मदद को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं : सुनील
Thu, 25 Sep 2025 04:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:56 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टु ने कहा कि अभी तक पीएम की ओर से घोषित 1500 करोड़ की मदद को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार से इस विषय पर कोई पत्र नहीं मिला है।
यह स्कीम आधारित फंड नहीं है। राज्य सरकार ने आपदा को लेकर विशेष पैकेज मांगा था। सुनील शर्मा बिट्टु ने हमीरपुर मुख्यालय में आयोजित विकास पर चर्चा कार्यक्रम के बाद सांसद अनुराग ठाकुर के बयान पर जवाब दिया है। विकास चर्चा प्रभारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक हुई है।
इस बैठक में मुख्यमंत्री के राजनीति सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू विशेष रूप से मौजूद रहे। इस बैठक में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। बैठक के बाद सुनील शर्मा बिट्टू ने सांसद अनुराग ठाकुर के प्रदेश सरकार की ओर से प्रभावितों को तिरपाल तक उपलब्ध न करवाने के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि हमीरपुर की जनता ने उन्हें चुना है, लेकिन वह केवल मात्र आकलन करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश को आपदा का पैसा न मिलने के बाद भी प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों की मदद कर रही है। सांसद ने आज तक हमीरपुर के विकास कार्य पर कुछ नहीं बोला है। सांसद अनुराग ठाकुर को चाहिए कि हिमाचल को विशेष पैकेज दिलाने के लिए पीएम के समक्ष प्रदेश का पक्ष रखें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से दी गई जिम्मेदारी के तहत विकास पर चर्चा की गई है। विकास पर चर्चा के साथ लोगों की समस्याओं पर मंथन हुआ है। कार्यकर्ताओं की बातों को सुनकर जिला में विकास कार्य करने के लिए काम किया जाएगा। सीएम सुक्खू के नेतृत्व में जिले में विकास की नई इबारत लिखी गई है।
नगर निगम, बसस्टैंड और मेडिकल कॉलेज में नई सुविधाओं की सौगात सहित कई कार्य हमीरपुर में चल रहे हैं। इस बैठक में कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुमन भारती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।